Champai Soren Biography in Hindi | चंपई होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री जाने पूरी जानकारी

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
हमारे साथ जुड़ कर पैसा कमाने के लिए व्हाट्सप्प पर जुड़े Join Now
रोचक जानकारी और हमारे साथ पैसा कमाने के लिए ुड़ेे Join Now

Champai Soren Biography in Hindi – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पर 30 जनवरी को ED की छापे मारी हुई। देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने इस्तीफा दिया इसके बाद कांग्रेस और JMM के विधायक मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन के नए मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की है। अब तक इन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर शपथ नहीं लिया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होने वाले हैं। साल 1956 में जिलिंगगोड़ा में जन्मे चंपई सोरेन का जीवन परिचय आज के लेख में बताया गया है।

चंपई सोरेन वर्तमान में समय में झारखंड के यातायात और अनुसूचित जाति के कल्याण मंत्री हैं। झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी के उपाध्यक्ष भी है। आपको बता दे कि यह मामला इसलिए इतना उठा है क्योंकि ईडी ने कथित जमीन घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग में सीएम सोरेन को गिरफ्तार किया है। वर्तमान समय में झारखंड की राजनीति को समझने के लिए Champai Soren Biography in Hindi को अच्छे से जानना बहुत जरूरी है।

Champai Soren Biography in Hindi – Overview

Name of PostChampai Soren Biography in Hindi
Nick NameTiger of Jharkhand 
Party Name Jharkhand Mukti Morcha (JMM)
Position or Workझारखंड के यातायात मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, और सरायकेला विधायक 
Birth Place जिलिंगगोड़ा
Date of Birth1956
Popular for झारखंड के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं
StateJharkhand 
Religion Hindu 
Country India 
Year2024

Must Read

Champai Soren Biography in Hindi

Champai Soren

30 जनवरी को हेमंत सोरेन के घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का छापा पड़ता है। जिससे बचने के लिए वह भाग जाते है। बाद में जब हेमंत सोरेन पढ़ते है, तब चीफ मिनिस्टर के पद से इस्तीफा दे देते है। ऐसे में कुछ खबरें सामने आती है कि हेमंत सोरेन की पत्नी नई मुख्यमंत्री बन सकती है। लेकिन कुछ विश्वास नहीं है सूत्रों के द्वारा यह जानकारी पूरी तरह से साफ हो गई है कि अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री झामुमो के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन बनेंगे।

बीते कुछ समय से यह नाम इंटरनेट की सुर्खियों में जुड़ चुका है। चंपई सोरेन सरायकेला के विधायक रह चुके हैं और वर्तमान समय में झामुमो के उपाध्यक्ष और झारखंड के यातायात मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफी करीबी होने के कारण और जनता की पूर्ण सहमति होने के वजह से चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

चंपई सोरेन कौन हैं?

वर्तमान समय में चंपई सोरेन का नाम झारखंड की राजनीति में उभर कर सामने आ रहा है। लेकिन झारखंड आंदोलन में चंपई सोरेन ने शिबू सोरेन का साथ दिया था। इससे पहले वह झारखंड के मंत्री रह चुके हैं वर्तमान समय में भी वह झारखंड के यातायात मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। चंपई झारखंड के जिला सरायकेला से विधायक है और मुख्यमंत्री बनने के लिए पूर्ण बहुमत रखते हैं।

इन सबके अलावा चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के मददगार रहे है। कोई इवेंट में शिबू सोरेन चंपई सोरेन के पैर छूते भी नजर आए है। कहा तो यहां तक जाता है कि चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के चाचा है। राजनीति हो या पार्टी हर तरह के अहम फैसले के लिए हेमंत सोरेन चंपई सोरेन की सलाह जरूर लेते है। ऐसा माना जा रहा है कि चंपई सोरेन नहीं यह सलाह दी है कि अब उन्हें झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

Party NameJharkhand Mukti Morcha (JMM)
Position Nameझारखंड के यातायात मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और सरायकेला के विधायक

चंपई सोरेन का जन्म

इनका जन्म झारखंड के जिलिंगगोड़ा में साल 1956 में हुआ था। उनके पिता का नाम माधव सोरेन था जो एक किसान थे। अपने शुरुआती दिनों में चंपई ने भी खेती-बाड़ी का काम किया है। साल 1980 में एक लोकल चुनाव के जरिए वह JMM में जुड़े थे। 1995 में उन्हें झामुमो के तरफ से चुनाव लड़ने का मौका मिला जिसमें उन्होंने सफलता भी हासिल की थी। 

चंपई सोरेन का राजनीतिक कैरियर | Champai Soren Political Career

अगर हम उनके राजनीतिक कैरियर की बात करें तो साल 1991 में चंपई सोरेन ने पहली बार राजनीति में कदम रखा था। इससे पहले वह लोकल लेवल पर छोटे-मोटे इलेक्शन में भाग लेते थे। साल 1991 में इन्होंने एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संसद के इलेक्शन जीता था। यह इलेक्शन इसलिए महत्वपूर्ण था क्योंकि पूर्व सांसद कृष्णा मरांडी की पत्नी को इन्होंने हराया था।

इसके बाद एक सांसद के रूप में इनका करियर शुरू होता है। साल 1995 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन के करीब आए। उस वक्त इन्होंने JMM से टिकट लेकर संसद का चुनाव जीता था। हालांकि साल 2000 में बीजेपी के अंतराम टुडू से इलेक्शन हार गए थे। उसके बाद झारखंड बना और चंपई झारखंड के एक जाने-माने नेता के रूप में नजर आने लगे। और साल 2005 से सरायकेला के विधायक बने तब से लेकर आज तक वह लगातार सरायकेला के विधायक रहे हैं।

  • इन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर 1991 में संसद के रूप में शुरू किया है।
  • वर्तमान समय में झारखंड के यातायात मंत्री और पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति के कल्याण मंत्री हैं।
  • वह साल 2005 से 2009 तक के लिए झारखंड के विधानसभा में चुने गए थे।
  • इसके बाद साल 2009 से साल 2014 तक तीसरी बार झारखंड के विधानसभा के लिए चुने गए थे।
  • साल 2010 से 2013 तक कैबिनेट मंत्री के रूप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ श्रम और आवास विभाग को संभाला है।
  • इसके बाद 2013 से 2014 तक कैबिनेट मंत्री के रूप में परिवहन विभाग संभाला है।
  • इसके बाद 2014 से 2019 तक झारखंड के सरायकेला से चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गए।
  • इसके बाद 2019 में सरायकेला से बीजेपी के गणेश महाली को हराकर पांचवीं बार फिर झारखंड के विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
  • साल 2020 से अब तक वह हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है।
  • आपको बता दे इन सब के साथ वह झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं।

चंपई सोरेन की शिक्षा | Champai Soren Education 

उनकी ज्यादातर शिक्षा झारखंड के जिलिंगगोड़ा से हुई है। वहां उनका गांव है अपने गरीबों की वजह से चंपई ज्यादा पढ़ लिख नहीं पाए थे। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की थी उसके बाद खेती-बाड़ी के काम से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन धीरे-धीरे राजनीति की तरफ बढ़ गए और आज एक सफल जन्म प्रतिनिधि के रूप में सामने आए है।

झारखंड के एक छोटे से गांव में गरीब परिवार से जुड़े होने के बावजूद एक सफल जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपनी छवि प्रकट की है।

चंपई सोरेन का परिवार | Family of Champai Soren

चंपई सोरेन के पिता माधव सोरेन थे जो अब इस दुनिया में नहीं है। उनके परिवार में वर्तमान समय में उनकी पत्नी, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का नाम मानको सोरेन है जो एक जनप्रतिनिधि के रूप में काम करते है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन भी उनके परिवार के एक सदस्य जैसे है। शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चंपई को अपना चाचा मानते है।

हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन कंट्रोवर्सी | Controversies of Champai Soren and Hemant Soren 

बीते कुछ समय से आपने हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन के विभिन्न प्रकार के खबरों को टीवी न्यूज़ में सुना होगा। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 30 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के लिए ED मुख्यमंत्री आवास पहुंचीती है। बता दे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके तुरंत बाद ही झारखंड के परिवहन मंत्री चौपाई सोरेन का नाम अगले मुख्यमंत्री के लिए सामने आ रहा है।

कुछ विश्वास नहीं है जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन को धन शोधन के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। ED ने जमीन धोखाधड़ी और उससे जुड़ी मनी लांड्रिंग के केस में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने झारखंड के राज्यपाल पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा दे दिया है और वहां से ED कार्यालय गए है। उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले में फैसला दिया जाएगा। इसके साथ-साथ झामुमो के 14 अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरे मामले में चंपई सोरेन का नाम सामने आ रहा है कि वह झारखंड के नए मुख्यमंत्री हो सकते है। वर्तमान समय में उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर शपथ नहीं ली है लेकिन आने वाले समय में झारखंड के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं और इससे जुड़ी जानकारियों के लिए आपको हमारे अपडेट के साथ जुड़े रहना होगा।

चंपई सोरेन से संपर्क कैसे करें | Contact Number of Champai Soren 

अगर आप जामुनों के उपाध्यक्ष और झारखंड के यातायात मंत्री चौपाई सोरेन से संपर्क करना चाहते है, तो आपको इसके लिए कुछ जानकारी दी गई है।

Facebook Click Here
Instagram Click Here
Twitter (X)Click Here
Email IDtransport[dot]jhr[at]gmail[dot]com
Address Ground Floor,F.F.P. Buiding, Ranchi, Dhurwa, Ranchi
Phone Number 2401706, 2446802

FAQ

चंपई सोरेन कहां के विधायक है?

चंपई सोरेन जी सरायकेला के विधायक हैं, और साल 2005 से वह लगातार सरायकेला से विधानसभा का इलेक्शन जीत रहे है।

चंपई सोरेन और शिबू सोरेन का क्या रिश्ता है?

चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहायक है और उपाध्यक्ष है। शिबू सोरेन से गरीबी रिश्ता होने के कारण उन्हें हेमंत सोरेन का चाचा भी कहा जाता है।

झारखंड का नया सीएम कौन और कब बनेगा?

वर्तमान समय में यह खबर सामने आ रही है कि चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं लेकिन वर्तमान समय में उन्होंने शपथ नहीं लिया है इस वजह से अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हम आपको Champai Soren Biography in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देंगे जिसे पढ़ कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि चंपई सोरेन कौन है और इनका झारखंड की राजनीति में कितना अहम योगदान है। अगर सजा जानकारी को पढ़ने के बाद आप पूरे मामले को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
हमारे साथ जुड़ कर पैसा कमाने के लिए व्हाट्सप्प पर जुड़े Join Now
लैटस्ट खबर और रोचक जानकारी के लिए टेलग्रैम पर जुड़े Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *