Dhoni Fraud News: महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई धोखाधड़ी, धोनी ने दर्ज किया 15 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
हमारे साथ जुड़ कर पैसा कमाने के लिए व्हाट्सप्प पर जुड़े Join Now
रोचक जानकारी और हमारे साथ पैसा कमाने के लिए ुड़ेे Join Now

Dhoni Fraud News – सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से वायरल हो रही है की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके बिजनेस पार्टनर ने धोखाधड़ी की है। आपको बता दे 4 दिसंबर 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स अकैडमी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अरका स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक मिहिर दिवाकर के ऊपर 406, 420, 467, 468, 471 और 120बी की धारा एमएस धोनी के द्वारा लगाई गई है।

सूत्रों के मुताबिक इस कंपनी ने धोनी के शर्तों का पालन नहीं किया जिस वजह से 15 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। अगर आपने भी अलग-अलग सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी सुन रखी है तो आज हम इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं।

Must Read

Dhoni Fraud News: अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी पर लगा है इलजाम

Dhoni Fraud News

जानकारी के मुताबिक इस कंपनी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को सारे अधिकार रद्द कर दिए थे। लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने धोनी के नाम का इस्तेमाल करके भारत और विदेश में स्पोर्ट्स अकादमी शुरू की है। धोनी का कहना है कि उनके नाम का इस्तेमाल करके महेंद्र सिंह धोनी स्पोर्ट्स अकादमी और इस कंपनी के फ्रेंचाइजी को बेचा गया है। इसके बाद धोनी ने 15 करोड़ की धोखाधड़ी का क्रिमिनल केस दर्ज किया है।

2017 में कंपनी के निदेशक मिहिर दिवाकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक एग्रीमेंट होता है जिसके मुताबिक अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी को शुरू किया जाता है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ शर्तों को रखा था जिसमें प्रॉफिट के अनुपात को साझा करने की बात कही गई थी। निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं किया गया और प्रॉफिट के निश्चित अनुपात को सजा नहीं किया गया इस वजह से 15 अगस्त 2021 को महेंद्र सिंह धोनी ने सारे अधिकार कंपनी के साथ रद्द कर दिए। लेकिन इसके बावजूद कंपनी के निदेशक ने धोनी के नाम का इस्तेमाल किया और अलग-अलग फ्रेंचाइजी और स्पोर्ट्स अकैडमी उनके नाम के जरिए बेची है जिसके बाद धोनी को नुकसान हुआ है।

धोनी के नाम पर पैसे लेती थी कंपनी

महेंद्र सिंह धोनी का आरोप है कि 2021 में सारे अधिकार रद्द होने के बाद भी कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम का इस्तेमाल करके कुछ लोगों को फ्रेंचाइजी भेजी है और महेंद्र सिंह धोनी अकैडमी को बिना उनके परमिशन के शुरू किया गया है। इस तरह धोनी के नाम का इस्तेमाल बिना उनके परमिशन के अलग-अलग जगह पर किया गया है जिससे उनके नाम को धूमिल करने की कोशिश की गई है।

हालांकि इस अकादमी में धोनी के नाम का इस्तेमाल करने के लिए साल 2017 में एक एग्रीमेंट किया था। लेकिन उस एग्रीमेंट में निर्धारित शर्तों का वह पालन नहीं कर पाई जिसके बाद साल 2021 में इस कंपनी के साथ सारे एग्रीमेंट बंद कर दिए गए थे।

धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने उनके क्लाइंट महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी की है। महेंद्र सिंह धोनी का परमिशन के बिना उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए 15 करोड़ का नुकसान किया है। धोनी के दोस्त चिंटू के नाम से प्रचलित सिमंत लोहानी मैं भी पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि इस कंपनी ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया है।

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
हमारे साथ जुड़ कर पैसा कमाने के लिए व्हाट्सप्प पर जुड़े Join Now
लैटस्ट खबर और रोचक जानकारी के लिए टेलग्रैम पर जुड़े Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *